भारत ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता।
युजुन चेन के 25वें मिनट के फील्ड गोल से चीन आगे था। हाफ-टाइम के बाद भारत ने वापसी की।
दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में गोल किए, जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया।
दीपिका ने 10 गोल किए, जिनमें 9 पेनाल्टी कॉर्नर से और 1 ओपन प्ले से आए।
19 से 28 नवंबर तक चले इस टूर्नामेंट में भारत ने हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाफ अजेय प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "शाबाश टीम इंडिया।"
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब