साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से हराया।
सुपरस्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 184 रन बनाकर सिमट गई।
तंजीद हसन तमीम और महफिजुल इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। तंजीद 29 और महफिजुल 38 रन बनाकर आउट हुए।
वियान मुल्डर ने 11 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 7 विकेट लिए। जानसेन को 2 और रबाडा को एक विकेट मिला।
बांग्लादेश पहली पारी में 91 पर ढेर हुआ। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 494 रन बनाकर पारी घोषित की।
वियान मुल्डर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।
साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से हराया