सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 33.3 ओवरों में 91 रन पर सिमट गई।
बारिश के कारण टॉस में काफी देरी हुई और पूरे दिन में सिर्फ 50.3 ओवर फेंके जा सके।
कगिसो रबाडा ने 23 रन देकर और मार्को जानसेन ने 17 रन देकर 3-3 विकेट लिए। एनरिक नॉर्त्जे को 2 विकेट मिले।
मोमिनुल हक ने महफिजुल इस्लाम (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने 17 ओवरों में 1 विकेट खोकर 88 रन बनाए। एडेन मार्करम 21 रन बनाकर आउट हुए।
मार्केस एकरमैन 7 चौकों के साथ 46 रन पर नाबाद हैं। जुबैर हमजा के साथ दूसरे विकेट की 39 रन की अटूट साझेदारी है।
साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 9 विकेट से जीत चुकी है। बांग्लादेश इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराना चाहेगा।
दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश 91 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर बनाए 88 रन