“16 दिसंबर तय, तैयार रहो बांग्लादेश, जय बांग्ला।” पार्टी ने मंगलवार को शेख हसीना की तस्वीर के साथ बांग्ला में यह लिखा।
“जननेता 16 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंच रही हैं।” अवामी लीग की दूसरी पोस्ट में जनता को यह बताया गया।
16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
रॉयटर्स ने प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के हवाले से बताया था कि हसीना 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं। उन्होंने तारिक रहमान की सरकार से विमान भेजने को कहा है।
देश की सरकार ने दोहराया कि शेख हसीना को केवल प्रत्यर्पित ही किया जा सकता है।
पिछले साल एक बांग्लादेशी अदालत ने विद्रोह को कुचलने के मामले में हसीना को दोषी ठहराया और गैर-मौजूदगी में सजा-ए-मौत सुनाई। हसीना ने आरोप खारिज किए थे।
शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंच रही हैं, अवामी लीग की पोस्ट में ऐलान