भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला।
सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 1,385 अंक की तेजी के साथ 83,821 और निफ्टी 369 अंक की मजबूती के साथ 25,719 पर था।
शुरुआती कारोबार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.80 प्रतिशत बढ़कर 61,894 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 19,351 पर था।
केवल निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे। बाकी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में थे।
इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक गेनर्स में थे। टाटा स्टील, एमएंडएम, टाइटन, पावर ग्रिड और सन फार्मा लूजर्स थे।
जानकारों ने कहा कि भारतीय बाजार फंडामेंटल्स के नजरिए से मजबूत है। इस महीने अब तक 13.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश हुआ है।
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला: सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर, बैंकिंग-आईटी में तेजी