पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 83,339.26 पर बंद हुआ। दिन का निचला स्तर 83,208.33 रहा।
निफ्टी 50 277.30 अंक यानी 1.07 प्रतिशत गिरकर 25,607.20 पर बंद हुआ। एक समय यह 25,565.90 तक गया था।
श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टीसीएस में करीब 5-2.5 प्रतिशत की गिरावट रही।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.10 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
निफ्टी आईटी में 1.88 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि निफ्टी केमिकल और निफ्टी मेटल में 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
सेंसेक्स 989 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,607 पर बंद; हफ्ते के आखिरी सत्र में गिरा बाजार