सेबी ने कहा है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पूरी तरह अनौपचारिक, अप्रमाणित और अनियमित व्यवस्था है।
नियामक की सलाह है कि जीएमपी को आईपीओ के संभावित लिस्टिंग प्राइस या संभावित मुनाफे का भरोसेमंद संकेतक न मानें।
सेबी के अनुसार ग्रे मार्केट के लेन-देन मान्यता प्राप्त एक्सचेंजों के ढांचे के बाहर होते हैं; कोई निगरानी, सेटलमेंट गारंटी या निवेशक सुरक्षा नहीं।
जीएमपी से जुड़े विवाद में निवेशकों को नियामकीय सहायता, एक्सचेंजों की शिकायत प्रणाली या ओडीआर व्यवस्था का लाभ नहीं मिलेगा।
सेबी-पंजीकृत इंटरमीडियरीज और बाजार सहभागी वेबसाइट, ईमेल, एसएमएस, सोशल मीडिया या किसी माध्यम से जीएमपी का प्रकाशन या प्रसारण न करें।
जीएमपी को संकेतक न मानें, अनौपचारिक लेन-देन में भाग न लें और निवेश केवल सेबी-पंजीकृत इंटरमीडियरी व अधिकृत प्लेटफॉर्म से करें।
सेबी ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर सक्रिय ठगों से सावधान रहने, रजिस्ट्रेशन स्टेटस सत्यापित करने और गारंटीड रिटर्न पर भरोसा न करने को कहा।
आईपीओ जीएमपी पर सेबी की चेतावनी: लिस्टिंग प्राइस या मुनाफे का संकेतक न मानें