बिज़नेस

आरबीआई बुलेटिन: भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती, अक्टूबर में निर्यात सबसे ऊंचे स्तर पर

आरबीआई: अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती

आरबीआई ने नवंबर बुलेटिन में कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय मजबूती दिखाई है।

निर्यात सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर

अक्टूबर में वस्तु निर्यात अब तक के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर रहा। लगातार सातवें महीने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज हुई।

व्यापार घाटा घटा

मजबूत निर्यात के कारण अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम रहा।

जीएसटी संग्रह में तेजी

अक्टूबर में जीएसटी संग्रह तेज़ी से बढ़ा और जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद दूसरा सबसे बड़ा मासिक स्तर रहा।

खुदरा महंगाई 6 प्रतिशत से ऊपर

बुलेटिन के अनुसार अक्टूबर में सीपीआई महंगाई 6 प्रतिशत से ऊपर पहुंची। मुख्य कारण खाद्य एवं पेय पदार्थ श्रेणी रही।

शेयर बाजार और रुपये में मजबूती

आरबीआई के अनुसार अक्टूबर के अंत से शेयर बाजारों में मजबूत सुधार दिखा और रुपया अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मजबूत होना शुरू हुआ।

वैश्विक जोखिम बने हुए

बुलेटिन के अनुसार आपूर्ति पक्ष की चुनौतियां, ऊंची ऊर्जा कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख जोखिम हैं।

पूरी ख़बर पढ़ें

आरबीआई बुलेटिन: भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती, अक्टूबर में निर्यात सबसे ऊंचे स्तर पर

स्रोत: IANS
पूरी ख़बर पढ़ें