बिज़नेस

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की तैयारी: सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है।

ट्रेड डील होने पर 17 प्रतिशत

रिपोर्टों के अनुसार प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील हो जाती है तो यह शुल्क घटकर 17 प्रतिशत रह सकता है।

सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चिंता जताई है।

5 लाख रोजगार पर संकट की आशंका

बृजेश गोयल ने कहा कि टेक्सटाइल, फार्मा, ज्वेलरी समेत कई सेक्टरों पर बुरा असर पड़ेगा और 5 लाख लोगों के रोजगार पर संकट आ सकता है।

48 अरब डॉलर से ज्यादा का निर्यात

सीटीआई चेयरमैन के मुताबिक 48 अरब डॉलर से ज्यादा का भारतीय निर्यात इससे प्रभावित हो सकता है।

फार्मा पर 0 से 25 प्रतिशत टैरिफ

सीटीआई के अनुसार फार्मा पर अभी 0 प्रतिशत टैरिफ था। 25 प्रतिशत लगने पर 100 डॉलर की दवा 125 डॉलर की हो जाएगी।

जवाबी टैरिफ की मांग

सीटीआई की मांग है कि अमेरिका 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए तो भारत भी अमेरिका पर 25 प्रतिशत जवाबी टैरिफ लगाए।

पूरी ख़बर पढ़ें

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की तैयारी: सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

स्रोत: IANS
पूरी ख़बर पढ़ें