प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीईए ने बुधवार को सिलचर के निकट डोलू में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा विकसित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,014 करोड़ रुपये होगी।
मौजूदा सिलचर हवाईअड्डा रक्षा भूमि से घिरे सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित होता है, जिसके विस्तार की सीमित संभावनाएं हैं।
12,351 वर्गमीटर के टर्मिनल भवन में पीक आवर्स में 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। इसे ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों पर डिजाइन किया जाएगा।
45 मीटर चौड़ा रनवे कोड-4सी मानकों के अनुरूप होगा। नया एप्रन छह ए-320 विमानों की पार्किंग क्षमता वाला होगा।
सरकार का कहना है कि एयरपोर्ट बढ़ते हवाई यातायात की जरूरतें पूरी करेगा और व्यापार, निवेश तथा पर्यटन को बढ़ावा देगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उड़ान योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में अब तक 90 हवाई मार्गों का संचालन शुरू किया जा चुका है।
डोलू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी: असम में 2,014 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा