दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले शो से पहले पुलिस को बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला है।
ईमेल में कॉन्सर्ट पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला करने की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक ईमेल धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजा गया। इसमें 29 नवंबर के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात है।
ईमेल में बच्चों को शो में न लाने, आईफोन पर कॉल का जवाब न देने और मेट्रो से यात्रा से बचने को कहा गया है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और अब मामले की जांच कर रही है।
अक्टूबर में मुंबई की मेयर के कार्यालय को ईमेल मिला था। नवंबर में इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी कई धमकी भरे ईमेल सामने आए थे।
बुकमायशो के मुताबिक बेंगलुरु कॉन्सर्ट 29 नवंबर को एनआईसीई ग्राउंड्स में शाम 4 बजे शुरू होगा। टिकटों की बिक्री जारी है।
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को मिला ईमेल