दिलीप तिर्की फिलहाल हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं और लंबे समय तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उनका जन्म 25 नवंबर 1977 को ओडिशा के सुंदरगढ़ के सौनामारा गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ।
1995 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया और देश के लिए कुल 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
उन्होंने 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2002 में टीम के कप्तान बने और स्वतंत्रता के बाद के युग में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करने वाले पहले आदिवासी बने।
2022 में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनने वाले पहले खिलाड़ी बने और अब ग्रासरूट स्तर तक खेल पहुंचाने में भूमिका निभा रहे हैं।
भारत सरकार ने उन्हें 2002 में अर्जुन पुरस्कार और 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
दिलीप तिर्की: खिलाड़ी से हॉकी इंडिया अध्यक्ष बनने तक का सफर