तीसरे दिन लंच तक भारत ने 71 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड की पहली पारी के 356 रनों के जवाब में भारत अभी 150 रन पीछे है।
जुरेल 121 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद हैं।
आकाश दीप ने 52 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर विकेट गंवाया।
आकाश दीप के चौके से भारत फॉलोऑन से बचा, जुरेल ने चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार सात रन बनाकर जुरेल का साथ निभा रहे हैं।
ध्रुव जुरेल का अर्धशतक, लंच तक भारत 206/8, न्यूजीलैंड से 150 रन पीछे