प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सीआईई मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम योजना को मंजूरी दी।
योजना का उद्देश्य निर्माण और अवसंरचना उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देना है।
योजना वित्त वर्ष 2026-27 से आठ वर्षों के लिए लागू होगी। पहले दो वर्ष विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए होंगे।
पात्र निर्माताओं को अतिरिक्त बिक्री पर एसएलआई मिलेगा। प्रोत्साहन दरें पांच वर्ष में 13 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक होंगी।
अत्याधुनिक सीआईई परीक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए 375 करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता वायबिलिटी गैप फंडिंग के रूप में दी जाएगी।
योजना शिप-टू-शोर क्रेन, टनल बोरिंग मशीन, हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर और ऑफ-हाईवे ट्रक जैसे उपकरणों के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी।
भारत का निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका आकार लगभग 97,500 करोड़ रुपए रहा।
निर्माण उपकरण योजना: कैबिनेट ने 11,000 करोड़ रुपए की स्कीम को दी मंजूरी