एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए ने रविवार को दोहा में भारत-ए को 48 रन से हराया।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान-ए 49.2 ओवर में 313 रन पर सिमटी। हसन नवाज ने 79 और फरहान यूसुफ ने 56 रन बनाए।
हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए, आयुष बडोनी को 1 विकेट मिला।
अभिषेक ने 42 गेंदों में 6 छक्कों और 6 चौकों से 70 रन बनाए। तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।
तिलक ने 149 गेंदों में 100 रन बनाए और शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़े। भारत 49.1 ओवर में 265 पर सिमटा।
पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हराया, तिलक वर्मा का शतक गया बेकार