अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने जयपुर सहित अपने सभी आठ हवाई अड्डों पर अगली पीढ़ी का ‘अदाणी रिवार्ड्स’ सदस्यता कार्यक्रम लॉन्च करने की घोषणा की।
कार्यक्रम अदाणी वनऐप के साथ एकीकृत है और यात्रा, खानपान, खरीदारी, लाउंज तथा अन्य सेवाओं को एक सदस्यता के तहत उपलब्ध कराता है।
एकीकृत, श्रेणी-आधारित प्रणाली में यात्रियों की जरूरतों और खर्च करने की प्राथमिकताओं के अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी।
सदस्य मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों पर सालाना 65,000 रुपए तक के लाभ पा सकेंगे।
चुनिंदा फूड एंड बेवरेज आउटलेट, रिटेल स्टोर और ड्यूटी-फ्री आउटलेट पर छूट व ऑफर्स के साथ गिफ्ट वाउचर भी शामिल हैं।
श्रेणी के अनुसार लाउंज में मुफ्त प्रवेश, सुरक्षा जांच में प्राथमिकता, विशेष पार्किंग, वैलेट सेवाएं और ‘प्रणाम मीट एंड ग्रीट’ सेवाएं मिलेंगी।
सदस्य श्रेणी और रिवार्ड्स देख सकते हैं, ऑफर्स देख सकते हैं और हवाई अड्डे पहुंचने से पहले चुनिंदा उत्पादों व सेवाओं की बुकिंग कर सकते हैं।
अदाणी रिवार्ड्स: अदाणी ग्रुप के सभी 8 हवाई अड्डों पर नया सदस्यता कार्यक्रम लॉन्च