अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसने 360 वन एसेट से 2,790 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
नए निवेश के साथ कंपनी द्वारा अब तक जुटाई गई कुल इक्विटी पूंजी बढ़कर 1.35 अरब डॉलर हो गई है।
इससे पहले 9,825 करोड़ रुपए (1 अरब डॉलर) का प्राथमिक इक्विटी निवेश जुटाया गया था।
प्री-मनी इक्विटी मूल्यांकन लगभग 18 अरब डॉलर आंका गया है। दोनों दौर के बाद निवेशकों के पास लगभग 7.01 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
पूंजी एयरपोर्ट नेटवर्क के आधुनिकीकरण, यात्री क्षमता के विस्तार और दीर्घकालिक विमानन एवं अवसंरचना परिसंपत्तियों के विकास पर खर्च होगी।
कंपनी का लक्ष्य यात्री क्षमता 9.6 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ यात्रियों प्रतिवर्ष तक पहुंचाना है।
अदाणी एयरपोर्ट्स ने 360 वन एसेट से जुटाए 2,790 करोड़ रुपए, कुल इक्विटी 1.35 अरब डॉलर